Wednesday, 14 August 2013

banaras ki paheli

मैंने कभी बनारस नही देखा , इसे बीएस शरत के नोवेल में पढ़ती रही हूँ 

Tuesday, 13 August 2013

ab sirf, ye kavita likhungi

हाँ , सिर्फ और
सिर्फ तुम्हे
ह्रदय का उपहार
मेरे प्यार
याद कर तुम्हे
भेज रही हूँ
प्रेम-पत्र
भरा है , जिसमें
मेरा ह्रदय
तुम्हारे बिना लगता
जीवन निस्सार
मुखर होते है
तुम्हारी स्मृति से
प्रेमोदगार
न सम्भाल सको
तो, लौटा देना
ये, प्रेमोपहार
तुम बिन जीवन लगता
 जलता अंगार
गर, तुम साथ दो,तो
रच दूँ , मै
एक नया  संसार

जोगेश्वरी (इसी ही कवितायेँ लिखूंगी, क्योंकि, सच असहनीय है )

Sunday, 11 August 2013

mahkta tera aanchal

ये लहकते हुए जंगल
ये उड़ते हुए बादल
ये बहते हुए झरने
कल कल
इन सबके बीच
याद आ रहा है
लहराता हुवा
तेरा आँचल
बदल रहा है
प्रतिपल
पर नही बदलता
तेरे नैनो का काजल

Saturday, 10 August 2013

jb, tu hi, uski mohbbat h

जब तू ही , उसकी
पहली मोहब्बत है
तो, वो इंकार क्यों करता है
गर , इंकार करता है , तो
दूसरों को
स्वीकार क्यों नही करता
तभी तो सोचती हूँ
कंही तुम ही तो
उसकी चाहत नहीं ?
      २
वो,मोहब्बत है ,
मोहब्बत कोई रिश्ता नही
वो, सिर्फ समर्पण होती है
इससे ज्यादा कुछ मत सोचना 

vo kaun si khumari h

वो कौन सी खुमारी है
जो, मेरे ख्याल के साथ
तेरे हवाश पर तारी है
तभी तो, तुझसे जुदा होके भी
तेरे संग संवाद जारी है
            २
क्या आज भी , उसी तरह
तेरे गाल लाल हो जाते है
मेरे नाम के साथ
खिल जाते है , तेरे मुखड़े पर
ढेर सारे  गुलाब
          ३
क्या आज भी
हाँ, आज भी
तुम सोचती हो
उसके नाम को
धडकते दिलों से
जब कंही किताबों में
साँस लेता मिलता है
कोई सुर्ख गुलाब
           ४
ये कैसा अजीब रिश्ता है
धडकनों का गुलाब संग
महकता हुवा , पुरअसर
ज्यों , बिच में से गुजरा हो
वक्त, एक कतरा सा
जोगेश्वरी

Tuesday, 6 August 2013

tum me hriday

तुममे ह्रदय सहज अनुरक्त है
ये लावण्यमयी
तुम्हारी मुस्कान ही
सबकुछ कहती है
यध्यपि , तुम हरवक्त चुप रहती हो
तेरी ख़ामोशी में भी
एक संगीत है , सोज है
तेरे इतराने में ,बल खाने में
एक लचक है
तुम्हारा ख्याल
मुझे दिन -दुनिया से
विलग करता है
वंहा जन्हा , वीराने में भी
तेरी यादों से
वेणु की अनुगूँज सुनाई देती है